भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को पुण्य तिथि पर किया याद।

मसूरी : भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की छठवीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनकी याद में नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ता तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में एकत्र हुए और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी वहीं अटल बिहारी बाजपेयी अमर रहें के नारे लगाये। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में बड़ा योगदान रहा। भाजपा के स्वर्णिम युग का श्रेय अटल बिहारी बाजपेयी को जाता है। वह भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे व तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने सैनिको के शवों को सम्मान दिया, देश में सडकों का जाल बिछाया, उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया। भाजपा के हर कार्यकर्ता को उन पर गर्व है। उन्हेांने यह भी बताया कि मसूरी से उनका लगाव रहा है व अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा कंपनी बाग में लगायी जायेगी। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने अटल बिहारी बाजयेपी को श्रद्धांजलि देते हुए कहाकि उन्होंने जनसंघ के साथ ही दो सदस्यों की पार्टी को देश में सत्ता तक पहुंचाया व कई राज्यों आज भाजपा की सरकारें हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए को निर्देश दिए है कि शीघ्र उनकी प्रतिमा कंपनी बाग में लगे व बाग का नाम अटल उद्यान रखा जाय। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि अटल जी की पुण्य तिथि पर उनके कार्यों के लिए याद किया व देश की राजनीति को नया संदेश दिया उन्होंने गलत सिद्धातों को नहीं माना व केंद्र सरकार को गिरा दिया। उनके संबोधन को लोग बडे धैर्य से सुनते थे व विपक्ष भी उनको बडा आदर करता था। उन्होंने भी कहाकि कंपनी बाग में शीघ्र अटल जी की प्रतिमा कंपनी बाग में लगायी जायेगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहाकि अटल बिहारी बाजपेयी के दिखाये रास्ते पर चल कर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी व उनकी नीति व योजना को आगे बढा कर देश को विकास के रास्ते पर ले जा रहे हैं व देश विकसित देश की श्रेणी में आने जा रहा है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, रजत अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, राकेश अग्रवाल, अरविंद सेमवाल, जसोदा शर्मा, पुष्पा पडियार, अनिल सिंह, अभिलाष, बिजेंद्र भंडारी, विजय बुटोला, राजेंद्र रावत, विजय बिंदवाल, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल