Ruskin Bond ने अपना 89वां जन्म दिवस सार्वजनिक रूप से मनाया।

मसूरी : अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉड ने अपना 89वां जन्म दिन मालरोड पर एक बुक डिपो में मनाया। इस मौके पर उन्होंने जन्मदिन का केक काटा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटकों सहित स्कूलों के बच्चों ने उनसे मुलाकात की।
अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉड ने 89वां जन्म दिन सार्वजनिक रूप से मालरोड की एक बुक डिपो पर मनाया व वहां पर अपनी एक पुस्तक का लोकार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटकों सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उनको जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी जिस पर उन्होंने उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी पुस्तकें खरीदी। इस बार स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्होंने पुस्तकों पर आटोग्राफ नहीं दिए व न ही अधिक बात की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।