सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के विलासपुसर कांडली में लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और सत्वाना दी।
सैनिक कल्याण मंत्री ने लांस नायक दौलत सिंह मेहर के आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शौक भी प्रकट किया। मंत्री गणेश जोशी ने ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस गहरे आघात को सहने की कामना की। मंत्री ने परिवार जनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।


गौरतलब है कि लांस नायक दौलत सिंह मेहर 3/8 जीआर सिलोंग में तैनात थे और 04 अगस्त को देहरादून अपने घर छुट्टी आए थे। बीते 13 अगस्त को देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में जवान दौलत सिंह मेहर बेहद गंभीर रूप में घायल हुए थे। जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित एमएच अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। ज्ञात हो कि शहीद दौलत सिंह मेहर के पिता मोहन सिंह मेहर भी पूर्व सैनिक है।
इस अवसर पर पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान लव कुमार तमांग, ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जीएस चंद सहित सैन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

सरकार अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को तैयार – डॉ. धन सिंह रावत।

देहरादून : विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को लेकर राज्य…

1 day ago

प्रदेश सरकार लगातार पशुपालकों के हित में कार्य कर रही है – मंत्री सौरभ बहुगुणा।

देहरादून : दीपावली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का…

1 day ago

टिहरी झील में 24 किमी तैराकी करने वाले पिता व दो पुत्रों को सम्मानित किया।

मसूरी : गत 3 अक्टूबर को टिहरी झील में कोटि कालोनी से कंडी सौड़ तक…

1 day ago

मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में निर्मित होने वाली सड़को का किया भूमि पूजन।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत…

2 days ago