Categories: Uncategorized

अपनी नई एल्बम को लेकर चर्चाओं में है सौरभ मैठाणी।

मसूरी : उत्तराखंड के गढवाली गीतों को अपनी आवाज के जादू से लोगों से मोहित करने वाले युवा लोक गायक सौरभ मैठाणी अपनी नई एलबम को लेकर खासे चर्चाओं में हैं। एलबम में उनके गाये गीत को खासा पसंद किया जा रहा है।
अपने गीतों से लोगों को मंत्र मुक्त कर देने वाले सौरभ मैथाणी इन दिनों अपनी नई एल्बम को लेकर चर्चाओं में है और उनकी नई एल्बम के गीत को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। पहाड़ी गीतों से अपनी पहचान बनाने वाले युवा लोक गायक सौरभ मैठाणी ने पत्रकारों को बताया कि उनकोे जनता का बहुत प्यार मिल रहा है। मैथाणी ने बताया कि उनके गीतों को खूब पसंद किया जा रहा है और वह पहाड़ की संस्कृति और सभ्यता के अनुसार ही गीतों को लोगों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 5 से 10 वर्षों के बीच सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए पहाड़ी गीत संगीत को युवा भी बहुत पसंद कर रहे हैं और इस दौरान गीतों का स्तर भी बहुत अच्छा हुआ है और लोगों के बीच पहाड़ी कलाकार भी बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा 40 से 45 पहाड़ी गीत गाए गए हैं जिन्हें बहुत पसंद किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका नया एल्बम पहाड़ के पलायन पर आधारित है और इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। मसूरी एक कार्यक्रम में पहुचे सौरभ मैठाणी ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित गीत अब बहुत पसंद किए जा रहे हैं। पहले पहाड़ के युवा पहाड़ी गीतों को कम पसंद करते थे लेकिन अब सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से गाये गीतों के प्रति युवाओं का रूझान बढ रहा है जो उत्तराखंड के लिए बहुत ही अच्छी बात है। उन्होंने बताया कि उनके गीत मेरी सपना स्याली, नया गीत पलायन पर आधारित गीत, उचां उचां सेंडिल पैरोलू, भजन तू रदीं ऊंचा पहाडों मां आदि। उन्होंने कहा कि अगर हमें अपनी संस्कृति बचानी है तो इसके प्रति जागरूक रहना होगा व अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम रखना होगा। इसके लिए अपने गीत सुनने चाहिए चाहे वह किसी भी प्रदेश व क्षेत्र के हो अपनी संस्कृति को बढावा देना चाहिए। अपने खान पान, पहनावा, वाद्ययंत्रों, बीर भडो, मंदिर मठो का पता होना चाहिए। क्यो कि राज्य संस्कृति से ही चलता है। उत्तराखंड के जो गीत होते हैं वह अपनी संस्कृति से ही जुड़े होते हैं चाहे श्रृंगार के गीत हो देवी देवताओं के गीत हो या अन्य गीत हों। उन्होंने कहा कि अब जो एलबम आ रही है उसमें तकनीकि रूप में बड़ा सुधार हुआ है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।

मसूरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस…

2 days ago

पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, 95 प्रस्ताव में से 3 प्रस्ताव निरस्त।

मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी की पहली बैठक में 95 प्रस्ताव सदन में लाये…

3 days ago

2 मई को खुलेंगे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

रुद्रप्रयाग : विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7…

2 weeks ago

इस महाशिवरात्रि व चार धाम यात्रा के दौरान जरूर करें भगवान शिव के स्वरूप कैलू मांसिर महाराज के दर्शन, होंगी सभी मन्नतें पूरी।

- राधाकृष्ण नौटियाल उत्तरकाशी/बड़कोट : शिव स्वरूप प्रभु कैलू मांसिर महाराज के धाम कुथनौर (बड़कोट…

2 weeks ago

पालिकाध्यक्ष ने बंद पडे सेंटमेरी, व शौचालयों की दुर्दशा का किया निरीक्षण।

मसूरी : मसूरी कुलड़ी विकास समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन देकर बंद…

2 weeks ago