अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में मनाया विज्ञान महोत्सव।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

बड़कोट : अटल उत्कृष्ट राइका खरादी में द्वितीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव 2023 का ब्लाक स्तरीय आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड के दर्जन भर विद्यालयों ने प्रतिभाग किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पाली क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। विज्ञान महोत्सव में पांच प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें स्थानीय पारम्परिक ज्ञान प्रणाली पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता आधारित नाटक, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, हिन्दी एवं स्थानीय भाषा आधारित कविता पाठ तथा अंग्रेजी कविता पाठ विषयों में सीनियर और जूनियर स्तर पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र- छात्राएं जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य सुमन राणा, ब्लाक समन्वयक जनक रावत, विभिन्न कालेजों से आये निर्णायकगण तथा कालेज का समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद रावत ने किया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

सरकार अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को तैयार – डॉ. धन सिंह रावत।

देहरादून : विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को लेकर राज्य…

23 hours ago

प्रदेश सरकार लगातार पशुपालकों के हित में कार्य कर रही है – मंत्री सौरभ बहुगुणा।

देहरादून : दीपावली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का…

1 day ago

टिहरी झील में 24 किमी तैराकी करने वाले पिता व दो पुत्रों को सम्मानित किया।

मसूरी : गत 3 अक्टूबर को टिहरी झील में कोटि कालोनी से कंडी सौड़ तक…

1 day ago

मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में निर्मित होने वाली सड़को का किया भूमि पूजन।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत…

1 day ago