धूमधाम से मनाया तीज का पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बांधा समां।

मसूरी : रविवार को क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मलिंगार मे तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश की उसके बाद महिलाओ ने गढ़वाली गानों पर जमकर नित्य किया। वही इस मौके पर कार्यक्रम में गढ़वाली भोजन को विशेष महत्व दिया गया था जिसमें झगोरे की खीर, पेतूड, तिल की चटनी, दाल के पकोड़े सहित अन्य पहाड़ी व्यंजन महिलाओं को परोसे गए। इस अवसर पर स्थानीय महिला अनीता पुंडीर, लक्ष्मी उनियाल, सुनीता पुंडीर,प्रमिला नेगी, सीता पवार, पुष्पा पडियार ने बताया कि महिलाओं के द्वारा तीज का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया।
वहीं इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी। वही इस मौके पर पहाड़ी खाने को विशेष महत्व दिया गया था जिसमें झगोरा की झगोरे व तिल की चटनी मुख्य रूप से शामिल की गई थी।
गौरतलब है कि हरियाली तीज मुख्य रूप से स्त्रियों का त्योहार है। इस समय जब प्रकृति चारों तरफ हरियाली की चादर सी बिछा देती है तो प्रकृति की इस छटा को देखकर मन पुलकित होकर नाच उठता है। जगह-जगह झूले लगाए जाते है। स्त्रियों के समूह गीत गाकर झूला झूलते हैं। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज मना जाता है।


महिलाएं व स्त्रियां अपने हाथों पर त्योहार विशेष को ध्यान में रखते हुए भिन्न-भिन्न प्रकार की मेहंदी लगाती हैं। इस दिन सुहागिन स्त्रियां सास के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद लेती हैं।
इस मौके पर पुष्पा पुंडीर, चंद्रकला सयाना ,कुसुम,जयंती पंवार,चंदापुंडीर,रीनानवाल,नीरा धनाई सहित अन्य महिलाए मौजूद रही।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

चाय के बर्तन में थूकना अभियुक्त को पड़ा भारी।

रिपोर्ट - विनय उनियाल मसूरी : मसूरी क्षेत्र में चाय के बर्तन में थूकने की…

4 days ago

राज्यपाल पहुँचे श्री हेमकुंड साहिब, माथा टेक की विश्व कल्याण की कामना

रिपोर्ट - विनय उनियाल चमोली : उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)…

4 days ago

प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में आगामी 03 नवम्बर 2024 को बंद होंगे श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट।

रिपोर्ट - विनय उनियाल रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व परम्परा के अनुसार इस…

5 days ago