मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में हुई चूक, SHO पर कार्यवाही।

देहारादून : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी SHO को किया ससपेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में चूक के चलते की SSP ने कार्यवाही करते हुए SHO नहेरु कॉलोनी को हटा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के काफ़िले को पायलट कर रही कोतवाल की गाड़ी एक ही चौक पर काफिले संग दो तीन बार घूम गई, सीएम सुरक्षा में भारी चूक के चलते पद से हटाए गए नेहरू कॉलोनी SHO मुकेश त्यागी।