घास काटने गई महिला पर बाघ का हमला, महिला लहूलुहान।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद में लगातार बढतें जा रहे हैं और बाघ कही बार महिलाओं अपना शिकार बनाया हैं, घटना नौगांव ब्लॉक के मनडगाँव की है जहाँ एक बुजुर्ग महिला अपने पशुओं के साथ घास काटने गई थी। घास काटते समय महिला पर तेंदुए हमलाकर लहूलुहान कर दिया।

मीमा देवी पत्नी स्व. पीतांबर दत्त, ग्राम मनडगांव, नौगांव रेंज, अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत अपने पालतू पशुओं के लिए घास काटने गई थी की अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। जिससे महिला के शरीर पर 4-5 जगह पंजों के निशान मार दिए। बुजुर्ग महिला ने अपनी दरांती से तेंदुए पर हमला कर अपनी जान बचाई। महिला को लहूलुहान हालत में स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल