गहरी खाई में गिरा ट्रक, एक कि मौके पर हुई मौत व एक घायल।

टिहरी/देवप्रयाग : निगेर के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में दो लोग सवार थे, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य मे जुट गई। वहीँ उक्त दुर्घटना में एक कि मौत हो गयी व एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पोस्ट व्यासी से SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मुख्य आरक्षी सुरेश प्रसाद के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

तहसील गजा थाना देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत गजा देवप्रयाग मोटर मार्ग पर स्थान निगेर, मरोड़ाघाटी के समीप एक ट्रक संख्या यूके- 14सी-1378 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कुल 2 व्यक्ति सवार थे। ट्रक देवप्रयाग से गजा खाड़ी मार्ग से टिहरी जा रहा था।जिसमें से एक व्यक्ति (चालक )की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी तथा एक व्यक्ति घायल अवस्था मे था ,जिसे SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर गहरी खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी देवप्रयाग पहुंचाया गया व मृतक के शव को निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक का नाम :- हरि ओम पुत्र अज्ञात,उम्र- 24 वर्ष, निवासी- ग्राम बागी, भागीरथीपुरम, तहसील टिहरी।
घायल का नाम :- रमेश पुत्र अज्ञात उम्र 28 वर्ष, स्थान- ढूंगीधार बौराड़ी, नई टिहरी।