दो दिवसीय जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव का हुआ समापन, विज्ञान प्रदर्शनी, नाटक, सास्कृतिक कार्यक्रमो का हुआ आयोजन।
रिपोर्ट- प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : दो दिवसीय जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2023 उत्तरकाशी का समापन सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। कार्यक्रम मे उत्तरकाशी जनपद के समस्त ब्लॉक से चयनित 93 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी व 48 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता मे कुल 141 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी (जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग) का मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी। उप विषय- स्वास्थ्य, पर्यावरण के लिए जीवन शैली, कृषि, परिवहन एवं संचार संगणात्मक चिंतन था। विभिन्न उपविषय प्रदर्शनीयो मे प्रथम स्थान ओमनी, धवल जोशी, आरुषि नौटियाल, आर्यन जयाड़ा, युवराज सिंह, सानिध्य रांगड, संध्या, धनंजय, विपुल डालमिया, आदित्य ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अंजलि बहुगुणा, प्रिंस परमार, लवंश कुमार, सान्वी, कल्पना शाह, नंदिनी नेगी, दिव्या भट्ट, रिया रांगड, कृष्णा भट्ट, ऋषभ ने प्राप्त किया। एवंं तृतीय स्थान पर शिवानी, ईशा रावत, समृद्धि, आयुषी, आशुतोष, दिशा चौहान, अंजलि, मीनाक्षी चौहान, सपना, प्रियांशु ने प्राप्त किया।
साथ ही विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता (कक्षा 6 से 10) का मुख्य विषय मानव जाति के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा उप विषय श्री अन्न (मोटा अनाज) श्रेष्ठ आहार, खाद्य सुरक्षा, दैनिक जीवन में आधुनिक तकनीकी, स्वास्थ्य देखभाल में वर्तमान प्रगति, समाज में अंधविश्वास था। जिसमे प्रथम स्थान पर रा0इ0का0 कवां एट हाली द्वितीय स्थान अ0उ0रा0इ0का0 पुरोला व तृतीय स्थान रा0इ0का0 गंगटाड़ी विद्यालयों ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और समाज में फैली हुई कुरीतियों, अंधविश्वास को दूर करने हेतु नाटक आयोजित किए गए। मंच का संचालन श्रीमती शोभना थापा एवं विनोद सिंह रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर प्रमाण पत्र वितरित किए गये।
इस अवसर पर अभिभावक संघ अध्यक्ष जगमोहन विश्वकर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह भंडारी ,प्रधानाचार्य रा0 बा0 इ0 कॉलेज बड़कोट विजयलक्ष्मी रावत ,जिलामंत्री बलवंत असवाल, ब्लॉक अध्यक्ष वासुदेव सिंह रावत, विनोद घिल्डियाल,हरीलाल राज, वीरेंद्र बसियाल, भजन सिंह रावत, जगजीवन शाह, एल.पी.एस परमार, गीतांजली जोशी, प्यारेलाल विश्वकर्मा एवं जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के निर्णायक, मार्गदर्शन शिक्षक, विद्यालय प्रधानाचार्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।