गंगोत्री मार्ग पोकू मन्दिर के पास खाई में गिरे दो व्यक्ति, एक कि मौत एक घायल।

टिहरी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 24 सितंबर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गंगोत्री मार्ग पोकू मन्दिर के पास दो व्यक्ति खाई में गिर गए है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र पंवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि गंगोत्री मार्ग पर कुछ लोग रास्ते किनारे पत्थरो से पुश्ता निर्माण का कार्य कर रहे थे जिस दौरान अचानक पुश्ता ढह जाने से 02 व्यक्ति उसकी चपेट में आकर खाई में गिर गये।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप द्वारा खाई में गिरे उक्त व्यक्तियों तक पहुँच बनायी जहाँ एक व्यक्ति घायल अवस्था मे था तथा दूसरे व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर घायल व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर की सहायता से खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुँचाया व दूसरे व्यक्ति के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल व्यक्ति का नाम : सुमन थापा उम्र 38 वर्ष, निवासी :- नेपाल

मृतक का विवरण : दिल बहादुर थापा उम्र 46 वर्ष, निवासी :- नेपाल

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।

मसूरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस…

18 hours ago

पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, 95 प्रस्ताव में से 3 प्रस्ताव निरस्त।

मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी की पहली बैठक में 95 प्रस्ताव सदन में लाये…

2 days ago

2 मई को खुलेंगे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

रुद्रप्रयाग : विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7…

2 weeks ago

इस महाशिवरात्रि व चार धाम यात्रा के दौरान जरूर करें भगवान शिव के स्वरूप कैलू मांसिर महाराज के दर्शन, होंगी सभी मन्नतें पूरी।

- राधाकृष्ण नौटियाल उत्तरकाशी/बड़कोट : शिव स्वरूप प्रभु कैलू मांसिर महाराज के धाम कुथनौर (बड़कोट…

2 weeks ago

पालिकाध्यक्ष ने बंद पडे सेंटमेरी, व शौचालयों की दुर्दशा का किया निरीक्षण।

मसूरी : मसूरी कुलड़ी विकास समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन देकर बंद…

2 weeks ago