उपजिलाधिकारी ने किया कृषि विभाग का निरीक्षण, कृषि अधिकारी के अनुपस्थिति होने पर मांगा स्पष्टीकरण।

– विनय उनियाल

जोशीमठ : उपजिलाधिकारी जोशीमठ ने तीन विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सालय, का औचित्य निरीक्षण किया। जिसमें कृषि विभाग मे अधिकारी के उपस्थित न होने पर अधिकारी से स्पष्टिकरण देने के निर्देश दिए। तथा अन्य विभागों मे व्यवस्था दूरस्थ देख उपजिलाधिकारी ने कर्मचारियों की सराहना की। वही तहसील दिवस मे शिकायतकर्ता के कम आने पर उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी का कहना है कि ठंड के कारण शिकायतकर्ता तहसील दिवस मे नही पंहुच रहे है। लेकिन फरियादी समय समय पर अपनी समस्या लेकर तहसील पहुँचते रहते है।