गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बस हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

उत्तरकाशी : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया की आज दिनाँक 20 अगस्त 2023 को SDRF को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक बस (UK 07 PA 8585) जिसमें गुजरात के यात्री सवार थे, के लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर जगदम्बा प्रसाद के नेतृत्व SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बस में सवार कुल 33 लोगों में से 27 लोगों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।

SDRF टीम मौके पर मौजूद है व राहत एवं बचाव कार्य लगातार गतिमान है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

सरकार अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को तैयार – डॉ. धन सिंह रावत।

देहरादून : विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को लेकर राज्य…

1 day ago

प्रदेश सरकार लगातार पशुपालकों के हित में कार्य कर रही है – मंत्री सौरभ बहुगुणा।

देहरादून : दीपावली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का…

1 day ago

टिहरी झील में 24 किमी तैराकी करने वाले पिता व दो पुत्रों को सम्मानित किया।

मसूरी : गत 3 अक्टूबर को टिहरी झील में कोटि कालोनी से कंडी सौड़ तक…

1 day ago

मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में निर्मित होने वाली सड़को का किया भूमि पूजन।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत…

1 day ago