उत्तरकाशी पुलिस ने 150नाली अवैध अफीम की खेती की नष्ट, 12लोगों के खिलाफ चलाया मुकदमा।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद में फल फूल रहे अवैध अफीम के कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस ने सख्त रुख अपना रखा है, विगत 3-4 में पुलिस, राजस्व, वन विभाग व आबकारी की टीम द्वारा करीब 150 नाली (3 हेक्टेयर) भू-भाग पर उगाई गयी अवैध अफीम के खेती को नष्ट कर 12 भू-स्वामियों के विरुद्ध मुकदमे पंजीकृत किये गये हैं। अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के आदेशानुसार ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशनः2025 के अन्तर्गत प्रतिबंधित अफीम की खेती पर पूर्णतया अंकुश लगाने हेतु व्यापक स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये हुये हैं। अवैध अफीम की खेती पर लगातार चौथी बडी कार्रवाई करते हुये पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस / राजस्व /वन विभाग/ आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस की सूचना पर कल दिनांक 08.05.2023 को ग्राम बुर्शी के छानियों में करीब 70 नाली (1.400 हेक्टेयर) भू-भाग पर ऊगाई गयी प्रतिबन्धित अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया गया। मौके पर आस पास के एरिया में ड्रोन से फोटो/ विडियो ग्राफी भी की गयी, मामले में अग्रिम जाँच की जा रही है, फसल की पैदावार करने वालों की जानकारी की जा रही है, सारी फसल सरकरी जमीन पर पैदा की गयी है।
एस0पी0, अर्पण यदुवंशी ने बताया गया कि चारधाम यात्रा के बीच जनपद में व्यापक स्तर पर अफीम की अवैध खेती की जानकारी मिल रही थी, जिस पर हमारे द्वारा पुलिस, प्रशासन, वन विभाग व आबकारी की टीम गठित की गयी हैं, विगत 3-4 दिनों मे हमारी टीमों द्वारा करीब 150 नाली भू-भाग पर पैदा की गयी अफीम की खेती को नष्ट किया गया है, खेती करने वाले 12 लोगों पर मुकदमें भी पंजीकृत किये गये हैं। प्रतिबन्धित अफीम की खेती पर कार्रवाई हेतु हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं। अभी इस सम्बन्ध हमारे द्वारा पूर्व से ही जनजागरुकता क्रार्यक्रम आयोजित किये जा रहे थे, आगे भी ग्रमीणों को इस सम्बन्ध में व्यापक स्तर पर जागरुक किया जायेगा। अफीम की खेती नष्ट करने वाली टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा टीम को 2500 रु0/ के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।