टिहरी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 23 सितंबर 2023 को कोटि कॉलोनी के स्थानीय लोगो द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि खाण्डखाल के पास एक वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 30 मीटर खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी राकेश सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी व कार सवार सभी 05 लोगो को खाई से बाहर निकाला। सौभाग्य से सभी लोग मामूली रूप से घायल थे जिन्हें टीम द्वारा रोप की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाया गया।
कार सवारों का विवरण
1. स्वरुप सिंह चौहान उम्र 53 वर्ष पुत्र जागनाथ सिंह चौहान, निवासी :- 41 A 334/02 चंडीगढ़।
2. हमेल सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र शेर सिंह, निवासी :- नांगल डैम जिला रोपड़ पंजाब
3. मालती देवी उम्र 40 वर्ष
4. राजवीर सिंह उम्र 18 वर्ष
5. साहिल उम्र 16 वर्ष।
मसूरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस…
मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी की पहली बैठक में 95 प्रस्ताव सदन में लाये…
रुद्रप्रयाग : विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7…
- राधाकृष्ण नौटियाल उत्तरकाशी/बड़कोट : शिव स्वरूप प्रभु कैलू मांसिर महाराज के धाम कुथनौर (बड़कोट…
मसूरी : मसूरी कुलड़ी विकास समिति ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन देकर बंद…
मसूरी : अगलाड़ नदी में नियम विरू़द्ध चलाये जा रहे स्टोन क्रेशर व नियम विरूद्ध…