कमद में फांसी के फंदे से लटक कर हुई महिला की मौत, मायका पक्ष वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप।
विनय उनियाल
जोशीमठ : जोशीमठ के कमद मे एक महिला की फांसी के फंदे से लटककर मृत्यु होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में कर शव का पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात कमद मे महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना उनके परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। तथा शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
वही महिला के मायके पक्ष ने लड़की के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि उसका पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। कल देर शाम उन्होंने अपनी बेटी से बात की थी। कि तभी अचानक उनको सूचना मिली कि उनकी लड़की ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष का कहना है कि ये आत्महत्या नही हत्या है।
प्रभारी निरीक्षक विजय भारती ने कहा कि – मामला आत्महत्या या हत्या का जाँच के बाद ही पता चल सकेगा। |