अकाल मृत्यु से रक्षा हेतु यम द्वितीया का दीप दान।
मसूरी : भगवान शंकर आश्रम स्थित ब्रह्मकुण्ड में सभी मनुष्यों की अकाल मृत्यु से रक्षा हेतु यम द्वितीया का दीप दान किया गया। कोरोना काल में जिन परिवारों में इस वर्ष कोई भी व्यक्ति काल का ग्रास बना हो उसकी आत्मा की शांति और शेष सदस्यों के आरोग्य की रक्षा हेतु मृत्यु के देवता भगवान शिव से विशेष प्रार्थना की गई।
आर्यम फ़ाउंडेशन के प्रमुख प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम के सानिध्य में संध्याकाल विशेष मंत्रोचार के साथ यम द्वितीया पर विशेष दीप दान किया गया। इस दीपावली जिन परिवारों के कुछ दीपक बुझ गए उनके लिए भी आशीष और सांत्वना हेतु दीपक जगाए गए।
रुद्रसंहिता और कालसिंधु के मंत्रों के मध्य सभी क्षेत्र वासियों के समग्र कल्याण की कामना की गई।