यमुना घाटी जिला व्यापार मंडल कार्यकारिणी का हुआ विस्तार – पंवार।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रांतीय उद्योग जिला यमुना घाटी व्यापार मंडल की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारी मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत सात उपाध्यक्ष, एक जिला संयुक्त मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, पांच संगठन मंत्री, एक मिडिया प्रभारी तथा छः व्यापारियों को जिलामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शुक्रवार को नौगांव में जिलाध्यक्ष कबुल सिंह पंवार, जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह रावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें संरक्षक दिवान सिंह रावत नैनबाग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्टर चतर सिंह चौहान डामटा तथा सरदार सिंह राणा नैनबाग, रमेश चंद भाटिया लाखामंडल, प्यारेलाल नौटियाल मरोड़, बच्चन सिंह चौहान डामटा, जगमोहन नौडियाल पुरोला, संजय राणा मोरी, लाइवीर कलूड़ा गडोली, सुनील भंडारी हुडोली को जिला उपाध्यक्ष तथा हरदेव सिंह सिंह राणा नौगांव जिला संयुक्त मंत्री, जयवीर पंवार नैनबाग,राजेश नेगी व सोनू मीर बड़कोट, भुपाल गुंसाई व राजीव अग्रवाल पुरोला को जिला संगठन मंत्री तथा नितिन चौहान बड़कोट को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है इसके अलावा मंदीप रावत मोरी, बिजेंदर रावत बर्नीगाड़ , सुशील सोनी खरादी, विजय सिंह सिंह रागड़ नैटवाड़, नवीन दमीर व शांति प्रसाद वेलवाल बड़कोट को जिला मंत्री बनाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल