मसूरी – बरसात के कारण खटटा पानी मार्ग की हालत बड़ी खराब, दुर्घटना का खतरा बढ़ा।
मसूरी : शहर लंढौर बाजार से खटटा पानी जाने वाले मार्ग की हालत बरसात में बड़ी दयनीय बनी हुई है। रोड बारिश के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें आने जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है। तथा हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
लंढौर बाजार से टिहरी गढवाल जौनपुर के खटटा पानी जाने वाले मार्ग की हालत बरसात के बाद बहुत खराब हो रखी है जिस पर वाहनों का आना जाना हर समय किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। यहां तक कि पैदल चलना भी कठिन हो गया है। स्थानीय निवासी राजबीर रौंछेला ने बताया कि बरसात के कारण रोड पर गहरे गढढे बन गये हैं तथा कई जगह तो पूरी सड़क ही क्षतिग्रस्त हो गई है। यह रोड नगर पालिका मसूरी के अंतर्गत आती है, लेकिन पालिका ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
