बारिश बनी आफत, हुआ लाखों का नुकसान।

जितेन्द्र गौड़

टिहरी/नैनबाग : मामला श्रीकोट का है जहाँ भारी बरसात ने सब कुछ तबाह कर दिया,यशपाल बिष्ट ने लॉक डाउन के चलते घर मे ही अपना व्यवसाय शुरू करने की ठानी, और मत्स्य पालन विभाग की सहायता से मछली पालन का कार्य शुरू कर दिया। कड़ी मेहनत के बाद जैसे ही मछली अब बाजार में बिकनी शुरू ही होनी थी कि वैसे ही लगातार हुई बारिश ने अपने साथ इतना सारा मलवा लाया की तीनों तालाब मलवे से भर गए और सब नष्ट कर दिया। यशपाल के सारे सपने धरे के धरे रह गए, यशपाल से बात की तो बड़े भावुकता के साथ अपनी किस्मत को कोसने लगे। खैर विधाता के आगे सभी नतमस्तक हैं, क्योंकि ऊपर वाले के कहर से कोई नहीं बच पाता क्षेत्रीय लोगों ने सद्भावनाएं व्यक्त करते हुए साहस और धैर्यपूर्वक कार्य करने की बात कही।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल