जोशीमठ थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे, विश्रामगृह आदि में संयुक्त अभियान चलाकर की गई सत्यापन की कार्यवाही।

विनय उनियाल

जोशीमठ : पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे द्वारा जनपद चमोली के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले रिजॉर्टों, होटलों, होमस्टे व विश्रामगृह में चेकिंग कर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें।
इसी क्रम में कोतवाली जोशीमठ क्षेत्र प्रशासन, पर्यटन विभाग, नगर पालिका व कोतवाली जोशीमठ की संयुक्त टीम द्वारा जोशीमठ क्षेत्र में स्थित विभिन्न होटल/रिजॉर्ट, होम स्टे, गेस्ट हाउस की चेकिंग हेतु संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्थानों में नियुक्त स्टाफ का सत्यापन, आगंतुक रजिस्टर की जांच, विदेशी नागरिकों की सूचना एलआईयू को दी गई है या नही सम्बंधी अभिलेख, सीसीटीवी की कार्यशीलता, अग्निशमन विभाग द्वारा प्रदत्त अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, प्रदूषण बोर्ड द्वारा प्रदत्त अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि सम्बन्धी जांच/सत्यापन की कार्यवाही की गई।
सभी को हिदायत दी गई कि शीघ्र ही कमियों को पूर्ण कर लें। नियमों में कमी पाए जाने पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल