रविग्राम एकादश ने कोस्को एकादश को 39 रनों से हराया, समीर डिमरी रहे मैन ऑफ द मैच।
विनय उनियाल
जोशीमठ : युवा खेल विकास समिति द्वारा लेजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भारत भूषण पंवार ने किया। जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप मे व्यपार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी,अमित सती लक्ष्मण सिंह रावत फरकिया, विजय सती रहे।
रविवार को रविग्राम मैदान मे लेजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया है। जिसमे पहला मैच रविग्राम एकादश और कोस्को एकादश के बीच खेला गया। जिसमें रविग्राम एकादश ने 15 ओवरों मैं 127 रन का लक्ष्य कोस्को एकादश को दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुये कोस्को एकादश मात्र 88 रन बना पाई। रविग्राम एकादश की और से समीर डिमरी को 39 रन बनाकर एक विकेट लेकर मैच ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर ललित थपलियाल, समीर डिमरी, सौरभ राणा,सुधीर हिन्दवाल, अमित, बिलाल,अमन, गौरब,सूरज, प्रदीप, शिव सकलानी, हर्षबर्धन आदि मौजूद रहे।
