थत्यूड मे आज से होगा पौराणिक रामलीला मंचन का शुभारम्भ।

सुनील सजवाण

नई टिहरी/धनोल्टी : धार्मिक, आध्यात्मिक, व संस्कृति की पहचान विकासखण्ड जौनपुर के मुख्यालय थत्यूड की रामलीला मंचन का शुभारम्भ आज दिनांक 7 अक्टुबर रात्री 8 बजे से प्रारम्भ होगा।
यह जानकारी रामलीला धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिती के अध्यक्ष गजेन्द्र असवाल ने दी।
थत्यूड मे रामलीला मंचन का कार्यक्रम पौराणिक समय से दशहरे के बाद किया जाता है।
नवरात्रो व दशहरे के समय पर ग्रामीणो की कृर्षि फसल व खेती के कार्यो के कारण पौराणिक समय से ही दशहरे के समय पर रामलीला मंचन नही हो पाता था व ग्रामीण जब खेती का काम सम्पन्न कर लेते थे तो दशहरे के बाद से रामलीला का शुभारम्भ किया जाता था यह प्रथा तब से लेकर आज तक चली आ रही है।
इस वर्ष 2022 मे भी रामलीला मंचन प्रत्येक दिन रामलीला मैदान ब्लाक मुख्यालय थत्यूड मे रात्री 8 बजे से आरती के दृश्य के साथ प्रारम्भ होगा।
रामलीला समिती के मंच संचालक सुनील सजवाण व मुनिम प्रधान ने बताया की विगत वर्षो की भांती इस वर्ष भी 14 दिवसीय रामलीला मंचन के कार्यक्रम मे कई गणमान्य सामाजिक, राजनितिक, व सांस्कृतिक जगत के लोगों की उपस्थिति इस कार्यक्रम मे रहेगी।


रामलीला समिती के अध्यक्ष गजेन्द्र असवाल ने बताया की इस वर्ष राम का अभिनय सौरव , लक्ष्मण रोहित जोशी, सीता शिवांश सजवाण, हनुमान राम प्रकाश भट्ट व रावण का अभिनय संदीप शाह अन्य अभिनय मे प्रवीन पंवार रहेंगे। रामलीला मंचन मे संगीत निर्देशन शांती प्रसाद चमोली अभिनय करने वाले कलाकारो की साज सज्जा का कार्य हरिलाल करेगें रामलीला मे साउण्ड (ध्वनी) हरिओम साउण्ड की रहेगी व इस पुरी रामलीला मंचन मे मंच का संचालन सुनील सजवाण करेंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल