हेमकुंड साहिब में बर्फबारी होने से बढ़ी ठंड, बद्रीनाथ धाम की चोटियों में भी हो रही बर्फबारी।

विनय उनियाल

जोशीमठ : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी होने से ठंड शुरू हुई है। तथा निचले इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है।
बद्रीनाथ धाम की चोटियों तथा हेमकुंड साहिब में 1 इंच बर्फ गिर गई है। लेकिन श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नही है। बर्फबारी में भी श्रद्धालु हेमकुंड साहिब मत्था टेकने पहुँच रहे है। अब तक 20 हजार लोगों ने हेमकुंड साहिब के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया है। तथा 10 अक्टुबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से निचले इलाकों में भी ठंड पड़ने लग गई है। तो वही बद्रीनाथ धाम में भी आस्था बारिश पर भारी पड़ रही है। बारिश में भी श्रद्धालू भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिये लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। धाम में ठंड बढ़ने से श्रद्धालुओं ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल