श्री केदारनाथ-रांसी ट्रेक पर फंसे 02 पर्यटक, SDRF ने किया रेस्क्यू, एक कि मौत।

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ-रांसी ट्रेक पर गए बंगाल के 10 सदस्यीय दल में से 02 सदस्यों का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होने पर चलने में असमर्थ होकर ट्रैक में ही फंस गए थे व अन्य 08 लोग पोर्टरों सहित वापिस लौट आये। उक्त सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि HC सुरेंद्र सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त ट्रेक पर सर्चिंग अभियान चलाया गया। अत्यधिक विषम परिस्थितियों में उच्चतुंगता क्षेत्र में पैदल ही गहन सर्चिंग करते हुए केदारनाथ से 6 किमी दूर महापंथ के पास बर्फीली चट्टानों के बीच दोनों पर्यटकों को ढूंढ निकाला गया।

दोनों पर्यटकों में एक की मृत्यु हो गयी थी जबकि दूसरे का स्वास्थ्य खराब था। SDRF टीम के जवानों द्वारा बीमार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत तत्काल रेस्क्यू करते हुए श्री केदारनाथ पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

SDRF द्वारा रेस्क्यू किये गए व्यक्ति का विवरण :- विक्रम मजूमदार पुत्र बिमान मजूमदार, 38 वर्ष, 24 परगना,पश्चिम बंगाल।

मृतक का विवरण :- आलोक विश्वास पुत्र बाबुल विश्वास, 34 वर्ष, सगुना, पश्चिम बंगाल।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल