मसूरी – धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ का पर्व।
मसूरी : करवा चौथ का पर्व पहाड़ों की रानी मसूरी में धूमधाम व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रख अपने पतियों की दीर्घायु की कामना की।
करवा चौथ के पर्व पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा व घरों में पूजा अर्चना की वहीं दोहपर बाद सामूहिक रूप से या मंदिरों में जाकर करवा माता की कथा सुनी। इस मौके पर रात को चांद दिखने के बाद महिलाओं ने अपने पतियों को छलनी से चांद के दर्शन किए व पूजा करने के बाद व्रत तोड़ा। करवा चौथ के व्रत पर महिलाओं ने श्रंगार किया व चांद दिखने के बाद आहार लिया।
