13 दिन बाद यमुना नदी में मिला सुमन राणा का मृत शरीर, स्थानिय युवाओं और SDRF की कडी़ मसकद के बाद बारामद हुआ शव।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : तहसील बड़कोट के अंतर्गत बर्नीगाड़ के पास सुमन राणा पुत्र बद्री राणा निवासी खाबला का पांव फीसलने से यमुना में बह गया था, जिसकी पुलिस प्रशासन और एसडीआरफ सहित स्थानीय लोगों के द्वारा खोजबीन की जा रही थी लेकिन कोई सुराग ना लगा, कल देर साम सुमन राणा का शव यमुना में तैरता नजर आया,बताया जा रहा है कि दो युवक जसराम और राजकुमार ने अपनी जान को जोखिम में डालकर एसडीआरफ के साथ सुमन राणा का मृत शव पानी से निकाल दिया, कांग्रेस नेता रमेश इन्दवाण ने मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा आपदा कोष से देने की मांग की है वहीं दोनों स्थानीय युवाओं को पुरस्कार की मांग की है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल