यमुनोत्री मार्ग पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल।

अरविन्द थपलियाल

Breaking news

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त ,वाहन में दो लोग थे सवार एक गंभीर घायल। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुथनौर-पालीगाड़ के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त। दो लोग बताये जा रहे हैं वाहन में सवार, एक व्यक्ति गंभीर घायल और एक मामूली चोटें आने की खबर। पुलिस, एसडीआरएफ,108 मौके के लिए रवाना।

News Updates

बड़कोट/उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी देते हुए SDRF ने बताया कि आज दिनाँक 18 अक्टूबर 2022 को थाना बड़कोट द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि किरसाली से बड़कोट की ओर आते समय कुथनोर पूल के पास एक मैक्स वाहन (UK07 TA 0057) अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट बड़कोट से SI निरंजन बड़थ्वाल के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू करते हुए खाई में उतरकर यमुना नदी के किनारे से वाहन में सवार दोनों घायलों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। तत्पश्चात दोनों घायलों को एम्बुलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु बड़कोट अस्पताल पहुँचाया गया।

घायलों का विवरण :- देवेंद्र (चालक), सतीश पुत्र भगतु लालउपरोक्त दोनों स्थानीय निवासी थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल