जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग और बाल विकास की लीआवश्यक बैठक ,पेंशन से सबंधित प्रक्रिया पर तेजी लाने के दिये जरूरी निर्देश।
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने गुरुवार को समाज कल्याण विभाग एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से वृद्धा,दिव्यांग और किसान आदि पेंशन की अद्यतन जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी पेंशनरों के खाते में समय से पेंशन धनराशि वितरण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को यह भी निर्देश दिये कि प्रत्येक ग्राम पंचायत वार दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण व सभी विकास खंडो से दिव्यांगों के डाटा एकत्र करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिल्पी ग्राम योजना में प्रशिक्षण ले रहे लाभार्थियों को उधोग विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, नैनो आदि योजनाओं से जोड़ा जाय। उन्होंने डीडीआरसी (जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र) की मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि कुपोषित बच्चों को सामान्य स्थिति में लाये जाने व स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को पुःन शिक्षा की धारा से जोड़ने के सार्थक प्रयास किये जायें। साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के अंतर्गत शून्य लाभार्थी वाले ग्रामों में सम्बन्धित सुपर वाइजर स्वयं गांव में जाकर लाभार्थियों के आवेदन पत्र भरना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रसव केंद्रों में पम्पलेट रखना भी सुनिश्चित किया जाए। ताकि प्रसव वाली महिलाओं को इस योजना से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
