पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर 48 घंटे के अंदर क्या डकैती का खुलासा।
हरिद्वार : ज्वालापुर में मोरा तारा ज्वेलर्स में हुई डकैती खुलासा करते हुए हरिद्वार पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से ढाई लाख रुपए नकदी, कुछ जेवरात, दो तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस टीमों को 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा और मुख्य अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
