नगर पालिका बड़कोट में होगा शरदोत्सव मेला, जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारीयों से ली वर्चुवल बैठक।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : आगामी 5 नवम्बर को रामलीला मैदान बड़कोट में आयोजित होने वाले रंवाई शरदोत्सव एवं विकास मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में बैठक हुई। मेले से जुड़े यमुनावैली के सभी अधिकारी वर्चुअल के माध्यम से जुड़े रहे।
जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए मेले को भव्य रूप देने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों को विभागीय स्टाल स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने एसडीएम बड़कोट को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले स्थल समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को यथा समय पूर्ण करा ली जाय। जिलाधिकारी ने पुलिस को यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ ही वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए प्लान बनाने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दवाओं के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग को वृद्धा,किसान,दिव्यांग आदि पेंशन से पात्र लाभार्थियों को आच्छादित करने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पानी की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। उद्यान और कृषि विभाग को किसानों और बागवानों को खेती एवं बागवानी के क्षेत्र में उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ही विभागीय योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैंकर्स को भी अपने स्टॉल स्थापित कर किसानों एवं बागवानों को ऋण,केसीसी आदि के बारे में जरूरी जानकारियां प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

उसके उपरांत गंगा उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने आगामी 4 नवम्बर को पंजाब सिंध क्षेत्र (केदारघाट) में कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गंगा समिति एवं नेहरू युवा केन्द्र को प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर समुचित तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। गंगा उत्सव कार्यक्रम में गंगा शपथ,गंगा आरती, दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा पारम्परिक इगास पर्व भी मनाया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,जिला विकास अधिकारी केके पंत, सीएचओ डॉ रजनीश सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी जे.एन. काला,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूड़ा,सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल