कैबिनेट मंत्री जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, कई महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों पर हुई विस्तार से चर्चा।

देहरादून : बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजभवन पहुंचे। जहां काबीना मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के कई महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने 03 नवम्बर को देहरादून के हाथीबड़कला सर्वे स्टेडियम में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला कार्यक्रम का निमंत्रण भी दिया।
इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए काबिना मंत्री गणेश जोशी की सराहना भी की ओर कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बधाई ओर शुभकामनाएं भी दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल