मशरूम गर्ल दिव्या रावत ने कृषि मंत्री जोशी से की मुलाकात, मंत्री ने दी शुभकामनाएं।

देहरादून : मंगलवार को मशरूम गर्ल दिव्या रावत ने देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाक़ात की।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने मशरूम गर्ल को बधाई देते हुए कहा कि मशरूम गर्ल ने स्वरोज़गार के साथ-साथ आत्मनिर्भरता को भी मज़बूत किया है। उन्होंने अपने साथ साथ कई अन्य लोगो को भी रोज़गार दिया है। उन्होंने मशरूम गर्ल दिव्या रावत को शुभकामनाये दी।
इस अवसर पर मशरूम गर्ल ने कृषि मंत्री को स्वनिर्मित औषधीय कीड़ाजड़ी भी भेट की। इस दौरान उनके साथ शकुंतला राव भी उपस्थित रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल