SDRF ने सरयू नदी से किया शव बरामद।
बागेश्वर : SDRF टीम को थाना कपकोट से सूचना मिली की सरयू नदी में एक शव दिखाई दे रहा है।
उक्त सूचना पर एचसीपी हिरदेश परिहार के नेतृत्व में SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा सरयू नदी से शव बरामद किया गया, जो कि किसी महिला का था, जिसे निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
