नगर पंचायत पुरोला में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : नगर पंचायत पुरोला में उत्तराखडं राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर यमुना घाटी के विकासखडं मोरी, नौगांव, पुरोला के 300से अधिक राज्य आंदोलनकारीयों को सम्मानित किया गया इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया यानि कि 500के लगभग लोगों का सम्मान हुआ।
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 1,26करोड़ की नव निर्मित नगर पंचायत कार्यलय का लोकार्पण किया।


नगर पालिका अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने पत्रकारों को बताया कि उन्होने उत्तराखडं राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सांकृतिक कार्यक्रमों के साथ वरिष्ठ और उत्तराखडं आंदोलनकारीयों का सम्मान किया और नव निर्मित नगर पंचायत कार्यलय का लोकार्पण कर जनता को बडी़ सौगात दी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल