मसूरी – सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता में सेंट क्लेयर्स, माउंट एफसी व कैंपटी ब्वाइज ने जीते मैच।
मसूरी : मसूरी ब्वाइज स्पोर्टस क्लब मसूरी के तत्वाधान में सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ सर्वे के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच सेंट क्लेयर्स स्कूल व क्यारकुली ब्वाइज जूनियर के बीच खेला गया जिसमें सेंट क्लेयर्स स्कूल 1-0 से विजयी रहा।
सर्वे के मैदान में मसूरी ब्वाइज स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारभ वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र पुंडीर व सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र उनियाल ने किया। पहले दिन आयोजित दूसरे मैच एफसीबी ब्वाइज व माउंट एफसी के बीच खेला गया जिसमें माउंट एफसी ने एफसीबी ब्वाइज को 4-0 से हराया। तीसरा मैच झडीपानी ब्वाइज व कैंपटी ब्वाइज के बीच खेला गया जिसमें कैंपटी ब्वाइज ने 3-2 से विजय हासिल की। इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से वीर सिंह कंडारी, संदीप कुमार, रवि भंडारी, मनोज रावत, संजय टम्टा, जावेद अली, प्रवेश आदि मौजूद रहे।
