मसूरी स्पोर्टस अकादमी ने उत्तराखण्ड वेट लिफिटिंग में स्वर्ण पदक विजेताओं को किया सम्मानित।

मसूरी : मसूरी स्पोटर्स अकादमी की ओर से हाल ही में उत्तराखंड वेट लिफिटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लाने वाली अनीता थापा व मनीष चौहान को बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र सिंह पुंडीर व सामाजिक कार्यकर्ता सतीश ढौंडियाल ने प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।


कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मसूरी ट्रेडर्स एंड वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन हर किसी क्षेत्र में मसूरी का नाम रौशन करने वालों को सम्मानित करती रहती है ताकि उनका मनोबल बढे़ व वे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने शहर, प्रदेश व देश का नाम रौशन कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि एसोसिएशन हर किसी के दुःख सुख में भी सहयोग करती रहती है और किसी को कोई भी समस्या हो वह बतायें ताकि उनका समाधान किया जा सके। उन्होंनेे कहा कि यह सम्मान मसूरी स्पोर्टस अकादमी की ओर से दिया गया है इन दोनो खिलाड़ियों ने 22वी राज्य वेटलिफिटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लाकर मसूरी का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि अकादमी हर खेल को आगे बढानेे का प्रयास करेगी। स्वर्ण पदक विजेता अनीता थापा ने कहाकि वह पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता में शामिल हुई और इसके लिए क्रास फिट संस्था ने सहयोग किया उन्होंने ही फीस व रहने का खर्चा वहन किया व कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता न कर अपने खेल पर ध्यान दो और आगे बढों। उन्होंने बताया कि 105 किग्रा वजन उठाकर उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं मनीष चौहान ने बताया कि उन्होंने राज्य वेट लिफिटिंग प्रतियोगिता के विशेष वर्ग में प्रतिभाग किया व बताया कि बैक स्काट में 115 किग्रा व बैच स्काट में 70 किग्रा वजट उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा कि पहली बार उन्होंने पावर लिफिटिग में प्रतिभाग किया जबकि वह क्रास फिट करते हैं। इसमें क्रास फिट फेमिली ने पूरा सहयोग किया।

इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, क्रासफिट के मनन, साहिल, गंगा, राज कुमार, अनिल गुप्ता, तनमीत खालसा, बृजेश चढढा, सलीम अहमद, राजेश, एमपीएस खुराना, राजकुमार, मनोज अग्रवाल, हरविंदर सिंह, अमित गुप्ता, सतीश ढौंडियाल, अरविंद सोनकर, अनंत कुमार आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल