उत्तरकाशी – भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सत्येद्र सिहं राणा का यमुना घाटी में हुआ जोरदार स्वागत।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सत्येद्रं राणा आज पहली बार यमुना घाटी में पंहुचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया
भाजपा जिला अध्यक्ष का पहला स्वागत डामटा में हुआ उसके बाद बर्नीगाड और उसके बाद नौगांव में एक विशाल जन सभा का आयोजन हुआ।
यमुना घाटी में पंहुचे भाजपा जिला अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया,नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया।


इस अवसर पर भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा प्रदेश मिडिया प्रभारी मनवीर चौहान,पूर्व विधायक राजकुमार,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान,मंडल अध्यक्षा मीना राणा,नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन राणा,जगत सिहं चौहान,विजयपाल रावत,अनिता परमार,पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिहं चौहान,सरदार सिहं राणा, सहित सेकडो़ भाजपा नेताओं ने भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सत्येद्रं सिहं राणा का जोरदार स्वागत किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल