भगवती चिल्ड्रन के छात्राओं ने बाल दिवस के अवसर पर हनोल में महासू देवता के किये दर्शन।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : सोमवार को हनोल भगवती चिल्ड्रन एकेडमी पौन्टी बडकोट अध्यापक छात्र-छात्राओं के साथ हुआ महासू महाराज का दिव्य दर्शन लगा तांदी नृत्य किया।
इसके अलावा महासू देवता मंदिर, उत्तरकाशी जिले के जौनसार-बावर क्षेत्र में स्थान हनोल में टौंस नदी के तट पर स्थित है। देहरादून से लगभग 175 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हनोल समुद्र तट से 1250 मीटर की ऊंचाई पर त्यूणी मोटर मार्ग पर पड़ता है। महासू देवता मंदिर संस्कृति और कला की एक अनमोल धरोहर है। माना जाता है कि मंदिर में सच्चे मन से प्रार्थना करने पर भक्तों के मन की मुराद पूरी हो जाया करती है। मंदिर की बनावट और पौराणिक किस्से अपने आप में अद्भुत हैं। प्रति वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक मंदिर के दर्शन के लिए आते रहते हैं।


भगवती चिल्ड्रन एकेडमी पौन्टी के छात्र छात्रायें गत वर्ष इस प्रकार का भ्रमण करते हैं।
इस अवसर पर विधालय प्रधानाचार्य मुकेश कुमार,मुकेश लाल,हरीश डिमरी, दीपीका, मुक्ता रावत।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल