मसूरी – विश्व सिमरन दिवस पर गुरूद्वारों में शांति व सदभाव के लिए अरदास की गई।
मसूरी : शहर के लंढौर व गांधी चौक स्थित गुरूद्वारों में विश्व सिमरन दिवस पर सिख समाज के लोगों ने अरदास कर पूरे विश्व में शांति व सदभाव बनी रहे इसकी कामना की।
गुरू सिंह सभा लंढौर व गांधी चौक स्थित गुरूद्वारे में विश्व सिमरन दिवस पर सिख समाज के लोगों ने विश्व शांति व सदभाव के लिए अरदास की। ताकि विश्व में शांति व सदभाव बना रहे।
इस अवसर पर परमजीत कोहली ने बताया कि आज के दिन पूरे विश्व के गुरूद्वारों चाहे छोटा हो या बड़ा सभी में विश्व शांति व सदभाव के लिए अरदास की जाती है ताकि सभी सुखी रहे व सभी के जीवन में समृद्धि आये।
इस मौके पर गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, महासचिव नरेंद्र सिंह, हरबचन सिंह, परमजीत कोहली, जसविंदर सिंह, तनमीत खालसा, त्रिलोचन सिंह, पवनीत सिंह कोहली, सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के पुरूष व महिलाएं मौजूद रही।
