मसूरी लंढौर – दुकान पर हुई चोरी, लगभग 20-22 हज़ार रुपए उड़ा ले गए चोर।

मसूरी : शहर के लंढौर बाजार में गुरूद्वारा चौक से मलिंगार जाने वाले मार्ग पर गणेश होटल के समीप एक दुकान में गत शाम को दुकान की गला का ताला तोड़ कर लगभग बीस हजार रूपये चोरी हो गये। जिसकी तहरीर कोतवाली में दे दी गई है व चोरी का पता लगाने की मांग की गई है।
हार्ड वेयर की दुकान चलाने वाले दुकानदार अमित गर्ग ने बताया कि गत शाम को वह पड़ोस के एक परिवार के घर चल रहे कीर्तन में गये थे, जब पांच बजे लौटे तो देखा कि दुकान के गले का ताला टूटा है व उसमें से करीब बीस से बाइस हजार रूपये चोर ने उड़ा लिए है। जिसकी सूचना फोन पर तत्काल पुलिस को दी गई व आज कोतवाली में लिखित तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि शाम को उजाले में चोरी होना बड़ी बात है। पुलिस चोरी की जांच कर रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल