मसूरी शहर कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया उन्हें याद।

मसूरी : शहर कांग्रेस ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने देश की एकता, अखडता एवं विकास, एवं के लिए अनेक कार्य किया व विश्व में भारत का नाम रौशन किया जिस कारण उन्हें आयरन महिला कहा गया।


शहीद स्थल पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समीप कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और वहां पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता व अखंडता के साथ कभी समझौता नहीं किया वहीं उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की और अंत में उन्हें जान भी गंवानी पड़ी। उन्होेंने प्रधानमंत्री रहते देश के विकास के लिए अनेक योजनाएं लायी व विदेशों में भारत की पहचान बनाई जिस कारण उन्हें आइरन लेडी कहा गया। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेकों ऐसे कार्य किए जिसके कारण उन्हें पूरा देश याद करता है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भगवती प्रसाद कुकरेती, राजीव अग्रवाल, हेेमंत ग्रोवर, चांद खान, सोनिका सिंह, भरोसी रावत, तेजपाल रौथाण आदि मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल