अठजूला क्रिडा एवं सांस्कृतिक विकास समिति ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को दिया मांगपत्र।

– जितेन्द्र गौड़

टिहरी : अठजूला क्रिडा एवं सांस्कृतिक विकास समिति के द्वारा ग्राम पंचायत गैड का मांगपत्र मंजोली खाले नामे तोक से मवाणा तक सडक निर्माण की मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख उठाई गई।
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के खुलने से मसुरी से अगलाड नदी व
वहां से क्यारी सुरकंडा मंदिर तथा नागटिबबा टुरिजम आने जाने की अपार संभावना है। सड़क के खुलने से क्षेत्र की बंजर पड़ी भूमि पर अगलाडनदी में होमस्टे, पर्यटक आवास आदि बनने की अपार संभावनाएं है साथ ही साथ छैजूला पट्टी के कोलटी, मवाणा गांव तक आने जाने आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।इस मांग के समर्थन पत्र में क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण ,जिला पंचायत सदस्यों ने तथा हुकम सिंह रमोला मंडल अध्यक्ष नैनबाग , हीरामणि गौड मंडल अध्यक्ष थत्यूड, सुभाष रमोला अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक टिहरी गढ़वाल , राजेश नौटियाल अध्यक्ष भदराज मंदिर समिति, श्री प्रताप सिंह पंवार अध्यक्ष किसान मोर्चा टिहरी गढ़वाल ने भी अपना लिखित समर्थन दिया है।

ग्रामीणों के द्वारा व शिक्षक सूर्य सिंह पंवार ने अठजूला क्रिडा एवं विकास समिति परोगी के अध्यक्ष रणवीर सिंह सजवाण समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी महिपाल सजवाण व कार्यक्रम के संचालक सिया सिंह चौहान व समस्त समिति का आभार व्यक्त किया गया है। कि मंच के माध्यम से उक्त मांग को पुरजोर तरीके से मुख्यमंत्री के सामने उठाया गया।

ग्राम वासियों का कहना है कि गैड,चामासारी ,थापला पुजालडी, छौती टकारना, बिच्छू क्यारी,खयारसी, गांव के मध्य सुरंकंडा मंदिर पर्यटन स्थल स्थित है। लाल टिब्बा से लेदूर ,मवाणा होते हुए अगलाड नदी वहा से पर्यटन घाटी तक मसुरी का टुरिजम पहुंच सकता है।इस सडक से मसुरी के पर्यटन अगलाड नदी,सुरकंडा, मंदिर, नाग तिब्बा से जोडने की अपार संभावनाएं है।इस सडक के खुलने से स्वरोजगार के अपार संभावनाएं है जिसमें पलायन रूकने मे अंकुश लगेगा ग्रामीणों वह क्षेत्रवासियों के द्वारा सरकार से उक्त सड़क को खोलने की मांग की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल