मसूरी – मार्निंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हैप्पी वैली ने जीती।
मसूरी : मॉनिंग क्लब के तत्वाधान में आयोजित सिक्स ए साइड कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हैप्पीवैली क्लब ने जीत लिया उन्होंने फाइनल मुकाबले में मॉर्निंग क्लब को हराया।
सर्वे के मैदान में आयोजित कॉस्को सिक्स ए साईड क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें फाइनल मुकाबला हैप्पी वैली क्लब व मॉनिंग क्लब के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए हैप्पी वैली क्लब ने निर्धारित 8 ओवरों में 121 रन बनाये, जिसमें बल्लेबाज प्रताप पंवार ने 56 व कैशाष ने 42 रनों का योगदान दिया।वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्निंग क्लब 110 रन ही बना पाया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद सुशांत वोहरा ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में बेस्ट बैटसमैन कैलाश, बेस्ट बालर शाहरूख, बेस्ट कैच आदी ने लिया जिन्हें पुरस्कार दिए गये। विजेता टीम को ट्राफी के साथ ही 11 हजार व उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 51सौ की राशि दी गई।
इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी, महेशचंद, पालिका सभासद दर्शन रावत, राजीव अग्रवाल, अमित गुप्ता, गौरव गुप्ता, मनुज अग्रवाल, जगपाल गुर्साइं, नरेंद्र पंवार, दानिश, शाहरूख, वरूण रावत, परविंद रावत, अमित कैंतुरा, आदि मौजूद रहे।
