भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा – संकल्प पत्र में अतिथि शिक्षकों की हर मांग को करेंगे पूरा।
उत्तराखंड : माध्यमिक अतिथि शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से मुलाकात की उन्होंने अतिथि शिक्षकों को आस्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य हेतु कटिबद्ध है,जो संकल्प सरकार ने अतिथि शिक्षकों के लिए किया है वे सभी मांगे शीघ्रातिशीघ्र सरकार पूरा करेगी। महेन्द्र भट्ट ने आश्वस्त करते हुए यह भी कहा कि जल्द ही अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य पर शासनादेश भी जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, व रविन्द्र जुगरान के तत्वावधान में अतिथि शिक्षक मीडिया प्रभारी जितेन्द्र गौड़ के साथ प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर अपनी पीड़ा को जाहिर किया।विगत 8 वर्षों से लगातार प्रदेश के दुर्गम अतिदुर्गम क्षेत्रों में बिना मेडिकल अवकाश के कार्य कर रहे हैं।
कार्यकारी अध्यक्ष आशीष जोशी ने भाजपा अध्यक्ष भट्ट के आश्वासन की सराहना करते हुए कहा है कि अतिथि शिक्षकों को पूर्ण विश्वास है कि सरकार अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य हेतु शीर्घ ही कोई ठोस निर्णय लेगी,लेकिन अतिथि शिक्षक तब तक धरना समाप्त नहीं करेगें जब तक सरकार द्वारा कोई ठोस नीति न बनाएं।
प्रतिनिधि मंडल में विजय पोखरियाल, जितेन्द्र गौड़ प्रदेश मिडियाप्रभारी, हरीश चौहान प्रवक्ता,संजय नौटियाल कोषाध्यक्ष, अंजनी सिंह महेश मासीवाल आदि उपस्थित रहे।
