पुलिस ने दी गौर शक्ति और साइबर अपराध की जानकारी।
– विनय उनियाल
देहरादून : देहरादून पुलिस द्वारा गोरा शक्ति और साइबर अपराध की जानकारी दी गई।
इन दिनों उत्तराखंड में साइबर अपराध काफी बढ़ रहा है जिसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा साइबर अपराध की जानकारी जनता तक पहुंचाई जा रही है। तथा इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। तथा लोगों को साइबर अपराध से बचने की अपील की जा रही है। वही पुलिस द्वारा गौरा शक्ति एप महिलाओं को डाउनलोड करने की अपील पुलिस द्वारा की जा रही है। जिससे महिलाओं की सुरक्षा की जा सके। महिला ने गौरव शक्ति एप डाउनलोड करने की महिलाओं से अपील की कहा कि मुश्किल समय में महिला गौरव शक्ति एप के माध्यम से एसओएस का बटन दबाकर अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सकती है। जिसके बाद पुलिस द्वारा महिला की सुरक्षा की जा सके।
