मसूरी – स्वछत भारत व स्वच्छ पर्यटन पर नोएडा दिल्ली की टीम ने छात्रों को किया जागरूक।

मसूरी : महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज में नोएडा दिल्ली से आई टीम ने स्वच्छ भारत, स्वच्छ पर्यटन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज रयाल एवं समाजसेवी समीर शुक्ला ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम विद्यालय के आचार्य दीपक बलोनी ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया। इस मौके पर नोएडा से आयी मोनिका प्रकाश ने वीडियो एवं अपने विचारों से विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वच्छ भारत एवं स्वच्छ पर्यटन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मात्र घूमना फिरना ही पर्यटन नहीं है, हमें अपने घर मुहल्ले, जिला, राज्य व देश को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयत्नशील होना पडे़गा। वहीं पर्यटक स्थलों की स्वच्छता के लिए प्रत्येक नागरिक को प्रतिबद्ध होना पडे़गा। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं नोएडा दिल्ली से आये दल के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छ भारत, स्वच्छ पर्यटन का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित समाज सेवी समीर शुक्ला ने स्वच्छता पर विस्तृत जानकारी छात्रों को दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता हमारा सर्वप्रथम कर्तव्य होना चाहिए। हमें अपना घर, परिवेश, स्वच्छ एंव साफ रखना होगा तभी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन सफल हो सकेगा। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए गये व मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं रमेशचंद्र डिमरी, शैलेन्द्र जोशी, राकेश भटट, दीपक, प्रदीप, मुकेश, मंजू बंगवाल, अनीता, सविता, नीलम, ममता, सोनिया, सोनी व ललिता आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल