भागीरथी विद्या मंदिर के बाल कलाकारों ने बिखेरे संस्कृति के रंग और मेधावी छात्रों को अध्यक्ष जिला पंचायत ने किया सम्मानित।

– अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ मे संचालित भागीरथी विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मे बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक व शारीरिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों मे दिन भर समा बांधे रखा। नन्हे कलाकारों ने शारीरीक दक्षता दिखाते हुये योग, आसन, डंबलयोग, चापयोग के साथ साथ सास्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने जौनसारी, गढवाली, कुमांउनी और हिंन्दी सौंग की प्रस्तुतियों के साथ शिक्षाप्रद नाटक और देवभूमि की महिमा का संदेश अपने कार्यक्रम मे दिया। इस दौरान मेधावी छात्रों को विद्यालय प्रशासन ने पुरष्कृत किया। उतराखंड बोर्ड परीक्षाओं मे आंचल, अखिल भंडारी, विपिन सिंह, देवराज और स्मृति रमोला ने बोर्ड परीक्षा की टापर लिस्ट मे स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया था।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण ने सभी प्राइबेट स्कूलों की सराहना करते हुये कहा कि आज उतराखंड मे प्राइबेट स्कूलो ने शिक्षा का स्तर बहुत आगे बढाया है और जनप्रतिनिधियों को ऐसे विद्यालयों को प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। उन्होने कहा कि यही बच्चे देश की धरोहर है जिन्हे निजि विद्यालय संचालक अपने अल्प संसाधनों से सींच कर इनका भविष्य निर्माण कर रहे है। श्री विजल्वाण ने अपने संबोधन के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं से अपील की है कि गरीब और असहाय बच्चों का प्रमुखता से सामाजिक और आर्थिक सहयोग करते हुये उन्हे समाज के प्रथम पायदान पर लाने का काम करते रहे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वीना विष्ट ने भी वार्षिकोत्सव मे छात्रों और अभिभावकों को संबोधित किया और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी गब्बर सिह नेगी, जिला प़चायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा, भाजपा के उपाध्यक्ष विजय बढोनी, रुप्सा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद रमोला डा जेपी सकलानी, अमित सकलानी सुमन बढोनी, शंकरदत घिल्डियाल, सूर्य प्रकाश, रमेश उनियाल
विद्यालय के प्रधानाचार्य जयपाल सजवाण, ब्यवस्थापक मालवंती रमोला, दरब्यान रावत आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन जयेंद्र सिंह भंडारी ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल