प्रधानमंत्री मोदी की माता के निधन पर उत्तरकाशी में भाजपा संगठन ने जताया शोक, दी श्रदांजली।
– अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के एक अस्पताल में निधन हो गय वह 99 वर्ष की थीं. हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था ।
इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2022 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया।
आज उतरकाशी भाजपा ने भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा की अध्यक्षता मे लोकनिर्माण विभाग के कलेक्ट्रेट स्थित मैदान मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के चित्र को रख कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी इस से पूर्व दो मिनट का मोन रखा गया।
आज सुबह माननीय प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है. मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जोहमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।
इस अवसर पर गीता रावत प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा सौरभ थपलियाल सह प्रभारी उतरकाशी नागेंद्र सिंह चौहान जिला महामंत्री विजय संतरी विनीता रावत प्रमुख भटवाडी शेलेन्द्र कोहली प्रमुख डुण्डा सूरत गुसाईं, राजेंद्र सिंह गंगाडी विजय पाल मखलोगा विजय बडोनी दुर्गोश सिलवाल ललिता सेमवाल बालशेखर सभी मण्डलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।
