मानवता के कल्याण हेतु नववर्ष पर सोहना में आर्यम महानुष्ठान संपन्न।
मसूरी : आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन मसूरी के तत्वावधान में गुरुग्राम की शिवनगरी सोहना में भव्य और दिव्य महानुष्ठान सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुष्पार्चन एवं अग्निहोत्र से समूचा वातावरण ईश्वरीय ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। देश विदेश से लगभग एक हज़ार श्रद्धालुओं ने समारोह में भाग लिया।
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं भगवान शंकर आश्रम के कुलप्रमुख परम प्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के आह्वान पर नववर्ष के प्रथम दिवस सोहना में एक भव्य और दिव्य आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन किया गया। उन्हांेनेे जानकारी देते हुए बताया कि सभी का जीवन सुख शांति और कल्याण से भरा पूरा हो इसी संकल्प के साथ श्री लक्ष्मी और विष्णु का विशेष पुष्पार्चन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अरावली की पर्वत शृंखलाएँ मंत्रों के प्रभाव और सुंगंधित जड़ी बूटियों से युक्त दुर्लभ हवन सामग्री के होम से सुवासित हो उठीं। देश और विदेश से लगभग एक हज़ार श्रद्धालु इस अनुभव का हिस्सा बनने सोहना पहुँचे।
कार्यक्रम के आयोजन में माँ यामिनी श्री, हर्षु श्री, शालिनी श्री, अश्विनी कुमार, सुभाष चंद जायसवाल, अविनाश जायसवाल, श्वेता, अशोक बरुई, साक्षी जायसवाल, विजयेता जायसवाल, प्रमोद, सोनी, रवि सिंह, रवि शर्मा, रवि कुमार, सुनीता, प्रीतेश, सुनील आर्य, प्रतिभा सिंह, उत्कर्ष, गौरव स्वामी, प्रविंद्र, देवेंद्र, पवन कुमार, धर्म सिंह, रोहित वेदवान, मुकेश यादव, अभिमन्यु सैनी, मनदीप कुमार, पवन कौशिक, बबीता कौशिक, विपिन कौशिक आदि का सहयोग रहा। जबकि मॉरीशस से नवीन आर्यम, प्रिया, गिरीशा, सऊदी अरब से बीना प्रसाद, बहरीन से सुरजीत राणा विशेष रूप से अनुष्ठान में भाग लेने भारत पहुँचे। अनुष्ठान के बाद भंडारा भोजन प्रसादम की भी सेवा की गई।
